जब ब्लाक सभागार में विधायक सुनील सिंह को आशा संगिनियों ने विधायक सौंपा 13 सूत्रीय मांग पत्र……..विधायक का आश्वासन, सीएम जी से मिलकर रखूंगा आपकी मांगें
सैयदराजा (चंदौली)।
आज धानापुर ब्लॉक सभागार में सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र की आशा संगिनी बहनों ने विधायक सुशील सिंह से संवाद कर अपनी समस्याएं रखीं। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने 13 सूत्रीय मांग पत्र सौंपते हुए मानदेय बढ़ोतरी, कार्यभार में संतुलन, सामाजिक सुरक्षा सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की मांग की।
विधायक सुशील सिंह ने आशा बहनों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि उनकी सभी जायज़ मांगों को आगामी विधानसभा सत्र में प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मानदेय निर्धारण और सुविधाओं में सुधार को लेकर शीघ्र ही माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मुलाकात कर आशा कार्यकर्ताओं की मांगों से उन्हें अवगत कराया जाएगा।
विधायक ने कहा कि आशा और आशा संगिनी बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत कड़ी हैं। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, स्वास्थ्य जागरूकता और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में उनकी भूमिका सराहनीय है। उनके सम्मान, अधिकार और भविष्य की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
कार्यक्रम के अंत में आशा बहनों के सेवा, समर्पण और संघर्ष को नमन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।















