चकिया- भीषण ठंड में मानवता की मिसाल: महिला प्रधान सीमा गुप्ता ने 1900 जरूरतमंदों को कंबल बांटे…….मुख्यमंत्री पुरस्कार से सम्मानित प्रधान ने निजी खर्च से किया वितरण, गांव में सेवा, समर्पण और संवेदना का दिखा संगम
चकिया, चंदौली।
भीषण ठंड को देखते हुए मुख्यमंत्री पुरस्कार से सम्मानित महिला ग्राम प्रधान सीमा गुप्ता ने रविवार को गांव स्थित राष्ट्रीय सेवा विद्यालय परिसर में विशाल कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने अपने निजी खर्च से 1900 गरीब व असहाय लोगों को कंबल वितरित कर मानवीय संवेदना की अनुकरणीय मिसाल पेश की।
कंबल वितरण का कार्य ग्राम पंचायत के सभी 15 वार्डों के सदस्यों के सहयोग से शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। आयोजन स्थल पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए लाभार्थियों को बैठाकर छह चरणों में कंबल वितरित किए गए, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।


कार्यक्रम के दौरान गांव के बुजुर्ग रामजी साहनी, रहीसुन पाठन, साहिबा सलमानी, आशा मौर्या, शिवनाथ माली और राजकुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान सीमा गुप्ता एवं समाजसेवी सत्यप्रकाश को आशीर्वाद देते हुए उनके इस जनसेवी कार्य की सराहना की।
इस दौरान ग्राम प्रधान सीमा गुप्ता ने कहा कि ठंड के मौसम में गरीब और असहाय लोगों को राहत पहुंचाना हमारा सामाजिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत और समाज के सहयोग से आगे भी इस तरह के सेवा कार्य लगातार किए जाते रहेंगे।
वहीं समाजसेवी सत्यप्रकाश गुप्ता का बयान समाजसेवी सत्यप्रकाश ने कहा कि ग्राम प्रधान द्वारा अपने निजी संसाधनों से 1900 लोगों को कंबल वितरण किया जाना एक प्रेरणादायी कदम है। इससे समाज में सेवा और सहयोग की भावना मजबूत होती है।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान द्वारा ग्राम पंचायत के सभी 15 वार्ड सदस्यों को अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मानित भी किया गया।
इस दौरान विद्याधर पाठक , शशिकांत श्रीवास्तव , शशि प्रकाश यादव , महाद्वीप पटेल , सदाकत अली , हरमन्नू सोनकर , सागर श्रीवास्तव , आदित्य गुप्ता , राममिलन चौहान , अकबाल पठान , छन्नू भारती , मनोज यादव , असगर बाबा, दिनेश मौर्या , शिवरत मौर्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।








