Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चकिया में आज शाम लगें नारें , फूंका गया प्रधानमंत्री युनूस खान का पुतला……जलाया गया झंडा, आईपीएल में बैन लगाने का किया मांग, दिखा आक्रोश…… हिंदुओं पर जुल्म का विरोध, जूते व चप्पल से पीटा

चकिया, चंदौली।

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और दीपू चंद्र की हत्या के विरोध में शनिवार की शाम हिंदू युवा वाहिनी और स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर के गांधी पार्क तिराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री यूनूस खान का पुतला और बांग्लादेश का झंडा फूंका तथा मुर्दाबाद के नारे लगाए।

प्रदर्शन के दौरान दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत दीपू चंद्र की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

इस दौरान युवाओं और स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश देखने को मिला। लोगों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए आईपीएल में बांग्लादेशी खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगाए जाने की भी मांग उठाई। गांधी पार्क तिराहे पर “यूनूस खान मुर्दाबाद” और “दीपू चंद्र अमर रहें” जैसे नारे गूंजते रहे।

सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता राम दुलारे गोंड ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार मानवता के खिलाफ हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि निर्दोष हिंदुओं की हत्या और उत्पीड़न किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

भाजपा नेता कैलाश प्रसाद जायसवाल ने कहा कि दीपू चंद्र की हत्या से पूरे हिंदू समाज में आक्रोश है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि बांग्लादेश सरकार पर कूटनीतिक दबाव बनाकर वहां अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित कराई जाए। साथ ही खेल और अन्य अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी बांग्लादेश के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने की आवश्यकता बताई।

प्रदर्शन में वरिष्ठ भाजपा नेता राम दुलारे गोंड, कैलाश प्रसाद जायसवाल, प्रधान प्रतिनिधि सारांश केसरी, सुशील कुमार पाण्डेय,सभासद रवि गुप्ता, रिंकू सोनकर किशन श्रीवास्तव, जीत सिंह, शुभम मोदनवाल, उमेश गुप्ता, बादल श्रीवास्तव, सचिन गुप्ता, विजय, दीपक चौहान, राजू वर्मा, विनय मद्धेशिया सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे। स्थिति शांतिपूर्ण बनी रही।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *