चकिया, चंदौली । नगर की होनहार बेटी डॉ. वर्तिका का चयन संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई), लखनऊ में एमडी पैथोलॉजी पाठ्यक्रम के लिए होने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। डॉ. वर्तिका ने एमबीबीएस की पढ़ाई 2025 में बड़ोदरा से पूरी की है, जबकि उनकी बड़ी बहन हर्षिता भी एमबीबीएस फाइनल ईयर में अध्ययनरत हैं।
डॉ. वर्तिका के पिता गौरी शंकर गुप्ता लघु सिंचाई विभाग सोनभद्र से अधिशासी अभियंता पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। बेटी के एमडी में चयन की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और मोहल्ले के लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
इस अवसर पर डॉ. वर्तिका ने कहा “यह सफलता मेरे माता-पिता, गुरुजनों और परिवार के सहयोग का परिणाम है। मेरा सपना है कि मैं चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर समाज की सेवा कर सकूं।”
वहीं पिता इंजी0 गौरीशंकर गुप्ता ने भावुक होते हुए कहा,”बेटियों की सफलता से बड़ा कोई गर्व नहीं होता। हमने हमेशा बेटियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया और आज उसका परिणाम सामने है।” मेरी दोनों बेटियां क्षेत्र का नाम रोशन कर रही हैं।
बधाई देने वालों में मां आद्या साहू, उर्मिला गुप्ता, रमाशंकर गुप्ता, कंचन गुप्ता, उमाशंकर गुप्ता, शासन द्वारा मान्यता प्राप्त पत्रकार प्रशान्त कुमार, वेद प्रकाश, रुद्र प्रकाश गुप्ता, ईशान साहू , जेई अभिषेक गुप्ता, प्रमिला, स्मिता, वर्तिका, आकांक्षा, मेडिकल कर रही हर्षिता, भवानी शंकर, रत्ना गुप्ता, ज्योति , वर्षा सहित अनेक लोग शामिल रहे। सभी ने डॉ. वर्तिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।