चंदौली – SRVS स्पंदन–10 का हुआ भव्य आयोजन, एसपी, कमांडेंट, MD ने किया शुभारंभ……… रामायण के उत्तर कांड की प्रस्तुति देख निकले आंखो से निकले आंसू…….. म्यूजिक बजेगा लाउड तो राधा नाचेगीं
छात्र-छात्राओं की मनमोहक प्रस्तुतियों ने जीता सभी का दिल
चकिया, चंदौली।
एस.आर.वी.एस. विद्यालय सिकन्दरपुर में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव “स्पंदन–10” का भव्य आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे एवं विशिष्ट अतिथि प्रद्यूम कुमार सिंह (कमांडेंट, सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर चंदौली व एमडी छत्रबली सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन करके किया गया।
विद्यालय के छात्रों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों और शिक्षकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत “दिव्य आराधना” से हुई, जिसमें अर्जुन, दिग्विजय सिंह, हर्षिता आदि ने आकर्षक प्रस्तुति दी। इसके पश्चात “ज्ञान गंगा”, “महिषासुर मर्दिनी”, “पृथ्वीराज चौहान”, “उत्तर रामायण”, “वाइब्रेंट इंडिया”, “किड्स रॉक एंड रोल” तथा “जय हो” जैसे नाट्य एवं नृत्य कार्यक्रमों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
एंकरिंग का संचालन आयुषी, अराध्या चतुर्वेदी, अनिरुद्ध व विश्वेष ने किया।
कार्यक्रम के दौरान सत्र 2024–25 में शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। कक्षा नर्सरी से बारहवीं तक के प्रथम स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथियों द्वारा चेक व प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
अतिथियों ने की छात्रों की प्रतिभा की सराहना
मुख्य अतिथि एसपी आदित्य लांग्हे ने अपने संबोधन में कहा कि –
“विद्यालय सिर्फ शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कारों की पाठशाला भी है। ऐसे आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास और राष्ट्रप्रेम दोनों का विकास होता है। छात्र अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाएं, यही सच्ची शिक्षा है।
विशिष्ट अतिथि प्रद्यूम कुमार सिंह (कमांडेंट, सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर चंदौली
“आज के छात्र ही कल के राष्ट्र निर्माता हैं। शिक्षा के साथ संस्कार और अनुशासन का समावेश आवश्यक है। एस.आर.वी.एस. विद्यालय इस दिशा में सराहनीय कार्य कर रहा है।”
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा “स्पंदन–10” के सफल आयोजन पर समस्त शिक्षकों व छात्रों को बधाई दी।
इस अवसर पर चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव, ब्लाक प्रमुख शम्भू नाथ सिंह यादव, बीडीओ शहाबगंज दिनेश, महेंद्र राव, डाक्टर प्रदीप मौर्या , समाजसेवी सुनील यादव विद्यालय की संस्थापिका मालती सिंह, प्रबंध निदेशक छत्रबली सिंह, सहायक प्रबंध निदेशक श्यामजी सिंह, डायरेक्टर सरिता सिंह, ट्रस्टी रीता सिंह एवं श्रीमती अनामिका सिंह, प्रधानाचार्य संजीव भूषण सिन्हा, शैक्षणिक सलाहकार प्रभात कुमार, महाविद्यालय प्राचार्य श्री संजय पाठक, सीनियर प्राचार्य जयदीप सिंह (बी.एड./बी.टी.सी.), अनिल कुमार (लॉ कॉलेज), सचिव आनंद प्रताप सिंह (सीबीएसई), सचिव सुमित सिंह (महाविद्यालय), कोऑर्डिनेटर खुशबू शर्मा, आकांक्षा सिंह, अदब जहांगीर, नीलम झा, एक्टिविटी इंचार्ज श्वेता चौधरी व प्रीति मिश्रा सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।