Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चकिया – प्रखंड पालक व चेयरमैन ने दिया शपथ, हिंदुत्व केवल एक विचारधारा नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक पद्धति है – चेयरमैन,, भाजपा नेत्री ने वितरित किया तिरंगा , अखंड भारत दिवस पर हुआ

अखंड भारत दिवस पर हुई बैठक, हिंदुत्व सेवा व धर्मांतरण रोकने की ली शपथ

चकिया, चंदौली।

नगर स्थित आदित्य पुस्तकालय परिसर में गुरुवार दोपहर विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में अखंड भारत दिवस पर एक विशेष बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में हिंदुत्व सेवा और धर्मांतरण रोकने के संकल्प के साथ अखंड भारत की अवधारणा पर विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने उपस्थित जनों को शपथ दिलाई कि वे समाज में एकता, संस्कृति और राष्ट्रहित के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

बैठक का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद स्वाति केसरी, प्रखंड पालक शिवपूजन श्रीवास्तव, भाजपा नेत्री अर्चना श्रीवास्तव और मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता ‘आशु’ ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान भाजपा नेत्री अर्चना श्रीवास्तव ने महिलाओं को तिरंगा वितरित किया और राष्ट्रीय पर्व की शुभकामनाएं दीं।

प्रखंड पालक शिवपूजन श्रीवास्तव ने कहा कि अखंड भारत का सपना केवल भौगोलिक सीमाओं का विस्तार नहीं है, बल्कि यह सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि समाज में विभाजनकारी शक्तियों के खिलाफ जागरूकता फैलाएं और राष्ट्र की अखंडता को बनाए रखने में योगदान दें।

चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदुत्व केवल एक विचारधारा नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक पद्धति है, जो प्रेम, सेवा और त्याग पर आधारित है। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण रोकना समाज की सांस्कृतिक जड़ों की रक्षा करना है, और इसके लिए हर नागरिक को सजग रहना होगा।

कार्यक्रम में सभासद केशरी नंदन, प्रमिला शुक्ला, सोनाली जायसवाल, शशिबाला केशरी, सूर्य प्रकाश केशरी, गीता गुप्ता, जूली केशरी, मंजित केशरी, शिवकुमारी केशरी, प्रसन्ना गुप्ता सहित अनेक लोग मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक एकता का माहौल छाया रहा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *