चंदौली – स्कूल बंद , 2 दिन के लिए DM ठंड को देखते हुए दिया निर्देश….सभी स्कूल बंद…… आदेश न मानने वाले स्कूलों पर होगी कार्रवाई
लगातार बढ़ रही ठंड से बढ़ायी गयी छुट्टी
1 से 8 तक के विद्यालय 16 जनवरी तक बंद
सारे स्कूलों के लिए आदेश जारी
चंदौली, लखनऊ। पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क
जिले में दो तीन दिनों से बरसात के बाद अचानक बढ़ी ठंड के प्रकोप को देखते हुए कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयों को 16 जनवरी तक बंद रखने का फैसला किया गया है। शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी ने आदेश जारी कर दिया ।

चंदौली जिले में ठंड की प्रकोप को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर अगले दो दिन के लिए एक से आठ तक के सभी स्कूल व कॉलेज बंद रखने का आदेश दिया गया है। इस दौरान जिले में संचालित आईसीएसई, सीबीएसई एवं यूपी बोर्ड, संस्कृत बोर्ड तथा मदरसा बोर्ड से संचालित सभी स्कूल व कॉलेज 16 जनवरी तक बंद रहेंगे।




