चंदौली: दिनदहाड़े पिस्टल सटाकर मिनी बैंक संचालक से 4 लाख की लूट,जांच में जुटी पुलिस
सकलडीहा, चंदौली। पूर्वांचल पोस्ट न्यूज
सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र स्थित नागनपुर गांव के पास बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने मिनी बैंक संचालक को पिस्टल सटाकर 3.99 लाख रुपये लूट लिए। भुक्तभोगी यूनियन बैंक की पौनी शाखा से रुपये निकालकर वापस घर लौट रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।





