गिरी गाज: SP ने दो दरोगा और तीन सिपाही निलंबित……. वीडियो हुआ था वायरल, लापरवाही पर हुई बड़ी कार्रवाई
लखनऊ , पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क
हमीरपुर जिले में गांजा बिक्री और जुआ का फड़ लगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसपी ने सख्त एक्शन लिया है। एसपी डॉ. दीक्षा शर्मा ने लापरवाही बरतने में दो दारोगा और तीन सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। वहीं गांजा बिक्री करने वाली महिला व खरीदार पर मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

बीते दिनों मौदहा कस्बे में एक वीडियो गांजा बिक्री का वायरल हो रहा था। दूसरा मामला मुख्यालय के भिलावां इलाके में यमुना नदी किनारे जुए के फड़ में छह से अधिक जुआरी हार-जीत की बाजी लगाते दिखाई दे रहे थे। इसका भी वीडियो वायरल हुआ था। एसपी ने बताया कि दोनों वीडियो की जांच के बाद मौदहा के हल्का इंचार्ज दारोगा हरिद्वार प्रसाद और बीट सिपाही प्रेमशंकर पांडेय को निलंबित कर दिया है।





