हरी झंडी दिखाते ही वंदे भारत के सामने ट्रैक पर गिरीं विधायक, धक्का-मुक्की के बीच,, भारी भीड़ के बीच अफरातफरी


इटावा। लखनऊ पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क
आगरा से वाराणसी जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वर्चुअल रूप से शुभारंभ किए जाने के बाद आगरा से चलकर शाम को 6.02 बजे इटावा जंक्शन पर पहुंची। वंदे भारत के लोको पायलट सत्यकबीर व रामजी लाल, ट्रेन मैनेजर जितेंद्र पाल सिंह का माला पहनाकर स्वागत किया गया।



