चंदौली DM प्रधानमंत्री की पहल पर….कहा सभी अधिकारी जरूर लगाए एक पेड़ नाम के नाम से….20 जुलाई होगा वृहद, नगर पंचायतों व ग्राम प्रधानों को टेंडर के माध्यम से बंदर पकड़ने का टेंडर
पीएम की पहल को आगे बढ़ाते डीएम चंदौली
अधिकारीगण जरूर लगाएं एक पेड़ मां के नाम से- जिलाधिकारी
वन विभाग जुटा अभियान को सफल करने में
सुव्यवस्थित एवं सुंदरता के साथ कराए पौधो का प्लांटेशन कार्य जिलाधिकारी
चंदौली।
सोमवार को जनपद में वृहद वृक्षारोपण अभियान-2024 हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति/जिला पर्यावरण समिति/जिला गंगा समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि एक पेड़ मां के नाम से जरूर लगाए।
जिसमें समस्त विभागों को दिनांक 20 जुलाई को वृक्षारोपण की सम्पूर्ण तैयारी करने तथा समय से पौध ढुलान कराये जाने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी द्वारा कराये जाने वाले वृक्षारोपण की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा वृक्षारोपण के उच्च गुणवत्ता के फोटोग्राफ सुरक्षित रखे जाने हेतु निर्देश दिए।






