चंदौली जनपद पूरे प्रदेश में रहा पहले स्थान पर, एससी खुद रखते है नजर, निस्तारण के बाद लेते हैं फोन है फीडबैक… सीएम कार्यालय होता हैं, 125 में से 125 का हुआ
प्रदेश में जनपद की पुलिस ने किया सराहनीय कार्य
आईजीआरएस मे मिला प्रथम रैंक
एसपी ने अधीनस्थों को करते हैं लगातार निर्देशित
जून की रैकिंग में जनपद चन्दौली 125 में से 125 अंक प्राप्त कर प्रदेश में यहां पहले स्थान पर
चन्दौली। अपराध एवं अपराधियों के प्रति प्रदेश सरकार और शासन की शून्य सहनशीलता की नीति पर अक्षरश: अमल कर रही जनपद पुलिस ने कानून व्यवस्था के साथ ही शिकायत सुनवाई और निस्तारण में उत्तर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। पुलिस को यूपी सरकार की समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) से प्राप्त सभी शत-प्रतिशत शिकायतों का निस्तारण करने पर प्रथम रैंक मिली है। माह जून 2024 की रैकिंग में जनपद चन्दौली 125 में से 125 अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम है, साथ ही जनपद चन्दौली के 13 थानें 90 अंक में से 90 अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान पर है ।
यह उपलब्धि यूं ही नहीं मिली इसके लिये एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देशन में जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण, त्वरित व समयबद्ध निस्तारण हेतु जनपद के समस्त अधिकारी व थाना प्रभारियों को लगातार निर्देशित किया जाता है। जनसुनवाई पोर्टल (IGRS) के कार्यों की स्वयं मानीटरिंग करने सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण को लगातार निर्देश दिए जाते रहते हैं। जनसुनवाई पोर्टल से प्राप्त शिकायतों को पुलिस कार्यालय में गठित आईजीआरएस सेल द्वारा सम्बंधित थानों पर आनलाईन प्रेषित की जाती है।





