जिले में यहां बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आई मिनी बस, 6 लोगों की हुई मौत….चीख पुकार के बीच दौड़ पड़े लोग, बारात लेकर आ रही थी
गाजीपुर, पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क
मरदह क्षेत्र के महाहरधाम के समीप बरात की मिनी बस में 11 हजार लाइन के तार छू जाने से आग लग गई और देखते ही देखते बस आग का गोला बन गई। आग इतनी भयावह थी कि कोई भी आग बुझाने के लिए बस के करीब जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका।


प्रथमदृष्टया आग से छह लोगों के जलने की जानकारी मिली है। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं। इस हादसे में और लोगों के भी हताहत होने की आशंका है। पता चला है कि बस सीएनजी थी।
बस मऊ के कोपा से बरात लेकर मरदह के महाहर धाम पर आ रही थी। कच्चे रास्ते से बस आ रही थी। बस में 20 लोग से अधिक सवार थे।




