ज्ञानवापी के बाद अब धार भोजशाला का भी होगा ASI सर्वे, कोर्ट ने दिया बड़ा आदेश……..पूजा के अधिकार की मांग, 1034 में….
मध्यप्रदेश, पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क
धार। धार स्थित भोजशाला को लेकर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने बड़ा फैसला दिया है। जिसके चलते अब भोजशाला का भी एएसआई सर्वे किया जाएगा। बता दें कि मां सरस्वती मंदिर भोजशाला के वैज्ञानिक सर्वेक्षण के लिए हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस द्वारा हाईकोर्ट में आवेदन दिया था। जिस पर पर हाईकोर्ट ने एएसआई को वैज्ञानिक सर्वेक्षण करने का आदेश दिया।








