पिस्टल से फायर कर किया क्रिकेट मैच उद्घाटन, VIP ड्यूटी में तैनात अर्द्धसैनिक बल पर मुकदमा……
अंबेडकरनगर। क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन का फीता पिस्टल से फायरिंग करके काटने का एक वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित हो रहा है। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर अर्द्धसैनिक बल के खिलाफ केस दर्ज किया है। प्रसारित वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

वायरल वीडियो में एक व्यक्ति पिस्टल से फायरिंग कर मैच के उद्घाटन का फीता काटता दिख रह है। इस दौरान आसपास काफी संख्या में खिलाड़ियों के साथ अन्य लोग भी खड़े दिखाई पड़ रहे हैं। क्षेत्राधिकारी शुभम कुमार ने बताया कि वीडियो में जो व्यक्ति दिखाई पड़ रहा है। वह अहिरौली थाने के खेंवार गांव का संतोष कुमार सिंह है।



