बड़ा हादसा: मारी टक्कर, छह लोगों की हुई दर्दनाक मौत; सात लोग गम्भीर रूप से हुए घायल
बलिया, लखनऊ पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क
जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। कई वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है
जानकारी के अनुसार, दोकटी थाना के सुघर छपरा मोड़ के पास मंगलवार की भोर में तेज रफ्तार पिकअप ने दो कमांडर जीप में टक्कर मार दी। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। जबकि कई अन्य घायल हो गए। पीड़ित एक समारोह में शामिल होकर एक कार से लौट रहे थे।
हादसे में अमित गुप्ता (40) पुत्र अजय प्रताप गुप्ता निवासी भगवानपुर, रणजीत शर्मा (38) पुत्र देवेंद्र शर्मा, यश गुप्ता (9) पुत्र मुन्ना गुप्ता निवासी सलेमपुर मठिया थाना बांसडीह रोड, राज गुप्ता (11) पुत्र मुन्ना गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता (50) पुत्र धनपति गुप्ता के साथ 50 साल के अज्ञात जीप चालक की मौत हो गई।



