चकियाः मंदिर पर लगी सैकड़ों की भीड़, हेल्थ मेगा कैंप में पहुंचे प्रतिष्ठित डाक्टर….निःशुल्क दवाओं का किया गया वितरण……500 से अधिक लोगों ने लिया परामर्श व दवा……इस बार नहीं पहुंच सके तो अगले सप्ताह फिर लगेगा…..
चकिया, चंदौली। नगर स्थित श्री दुर्गा मंदिर परिसर में वाराणसी की समाजाजिक संस्था सर्वम सेवा संस्थान रमना द्वारा रविवार को सुबह 11 बजे से चार बजे तक मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें वाराणसी से आये प्रतिष्ठित चिकित्सकों ने 500 से अधित मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं लिखें। परिसर के अंदर ही संस्था द्वारा मरीजों को निशुल्क एक सप्ताह का दवा वितरण किया गया। इस सप्ताह जो मरीज कैंप में नहीं पहुंच पाये हैं उनके लिए अगले रविवार को भी मंदिर परिसर में मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया जायेगा। चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव, सभासद ज्योति गुप्ता ने पहुंचकर हेल्थ मेगा कैंप का अवलोकन करते हुए सराहना किये।
वार्ड नंबर 9 स्थित ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर परिसर में रविवार की सुबह 11 बजे मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ संस्था के संस्थापक मिनाक्षी भट्टाचार्या व संयोजक संजय भट्टाचार्या ने संयुक्त रुप से किया। मरीजों के पंजीकरण के लिए अलग काउंटर बनाये गये थे। जहां एक-एक कर कैंप में आये मरीजों का पंजीकरण बीपी व जवन करके चिकित्सकों के पास भेजा गया। जहां स्त्री एवं प्रसुता रोग, हड्डी रोग, नेत्र रोग, बाल रोग, जनरल मेडिसीन, त्वचा रोग के अलग-अलग स्टाल लगाये गये थे। जहां वाराणसी से आए प्रतिष्ठित चिकित्सकों ने एक-एक कर मरीजों को परामर्श दिये। वहीं एक सप्ताह का निशुल्क दवा भी संस्था द्वारा वितरित किया गया। नेत्र रोग व त्वचा रोग के साथ स्त्री रोग व बाल रोग पर मरीजों की अधिक संख्या देखी गई।








