Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशलखनऊ

न नौकरी मिल रही है, न पापा को मेरे लिए रिश्ता मिल रहा है, युवती ने सुसाइड नोट में यह बातें लिखकर दे दी जान…….

लखनऊ। मम्मी.पापा न नौकरी मिल रही है, न पापा को मेरे लिए रिश्ता मिल रहा है। बार.बार लड़के वाले मना कर देते हैं। शायद किस्मत ही खराब है। यह बातें सुसाइड नोट में लिख कर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही 28 वर्षीय अनुकृति वर्मा ने शनिवार देर रात को फांसी लगा ली।

पुलिस के मुताबिक, मृतका अनुकृति मूल रूप से रायबरेली के दोस्तपुर रहने वाली थी। यहां रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी।

अनुकृति के पास मिले पांच पन्ने के सुसाइड नोट में लिखा कि आशू भैया सबका ख्याल रखना। दीक्षा भैया से लड़ाई मत करना। आशू भैया पालीटेक्निक क्लीयर कर अच्छी नौकरी करना और हां पापा मैंने सभी से बात कर ली है। अब चिंता मत करना सभी लोग अच्छे से रहना।

परिवार में पिता ओंकार सिंह किसानी करते हैं। तीन भाई बहनों में सबसे बड़ी थी। डीसीपी उत्तरी कासिम आब्दी के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *