Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशकानपुर

युवती के साथ जीजा ने किया दुष्कर्म, पीड़िता ने दरोगा से पूछा. आरोपी पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई……

कानपुर। साहब जब तक आप मेरे साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले जीजा को नहीं पकड़ेंगे। तब तक मैं थाने में ही बैठी रहूंगी। वह गांव में खुल्ला घूम रहा है। ऐसी ही फरियाद लेकर कानपुर में एक युवती महाराजपुर थाने पहुंची। पुलिस ने जब आरोपी जीजा को उठाया तब युवती घर गई।

चकेरी की रहने वाली युवती करीब पांच दिन पहले महाराजपुर के एक गांव में अपनी बहन के घर आई थी। बहन की गैर मौजूदगी में जीजा ने उसको बुरी नीयत से दबोचकर दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़ित युवती ने रविवार को आरोपी के खिलाफ महाराजपुर थाने में तहरीर दी थी।

सोमवार दोपहर पीड़ित युवती थाने पहुंची। दरोगा से पूछा कि आरोपी पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई। आवाज सुनकर थाना प्रभारी अभिषेक शुक्ला ने उसे समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह कार्रवाई न होने तक थाने में ही बैठे रहने की बात पर अड़ी रही। करीब 3ः30 घंटे तक बैठी रही। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को पकड़कर थाने लाया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *