Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशमेरठ

नाबालिग से छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई व चाचा को पीटा, एक को 19 तो दूसरे को आए 21 टांके…….

मेरठ। बेटियां परिवार के साथ भी बाहर निकलने से डर रही हैं। ब्रह्मपुरी थानाक्षेत्र में मंगलवार को एक नाबालिग से छेड़छाड़ का विरोध करना खुद पीड़िता के भाई और चाचा को ही भाारी पड़ गया। यहां शराबियों द्वारा बहन से छेड़छाड़ करने पर भाई और चाचा ने विरोध किया तो उन पर हमला बोल दिया। उनकी जमकर पिटाई गई। मारपीट में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र में शराबियों ने किशोरी से छेड़छाड़ कर दी। आरोप है कि किशोरी के चाचा और भाई ने विरोध किया तो आरोपी उनसे उलझ गए और जमकर मारपीट की। मारपीट में चाचा व भाई दोनों घायल हो गए। एक के सिर में 19 तो दूसरे के सिर में आए 21 टांके आए हैं। वहीं मामले की शिकायत पर थाना पुलिस ने मामूली धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

वहीं पीड़िता के परिजनों ने परिजनों ने एसएसपी से लगाई पोक्सो और 307 की धारा बढ़ाने की गुहार लगाई है। परिजनों ने थाना पुलिस पर आरापियों से रुपये लेकर दबाव में तहरीर बदलवाने का भी आरोप लगाया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *