चंदौली-एसपी ने 9 इंस्पेक्टर के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव,तो कई को किया लाइन हाजिर, इलिया व बबुरी के थाना प्रभारी का हुआ गैर जनपद तबादला, नये थाना प्रभारी बने, यहां के थानाप्रभारी द्वारा कार्य में लापरवाही पर हटाया
चंदौली। पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क
जनपद में एसपी डॉ अनिल कुमार कानून व्यवस्था को चुस्त एवं दुरुस्त रखने तथा अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर लगातार सक्रिय दिख रहे हैं। और उन्होंने इसके लिए लगातार बैठक कर विभागीय अधिकारियों की भी नकल कसी है। वही लगातार लापरवाही करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी कार्यवाही की जा रही है। और उनके कार्य क्षेत्र में बदलाव भी किया जा रहे हैं।
उसी क्रम में पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार ने मंगलवार की देर रात्रि 9 इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करने के साथ ही कई निरीक्षकों को पुलिस लाइन का भी रास्ता दिखाते हुए लाइन हाजिर कर दिया। तो वही कुछ लोगों को इसलिए लाइन बुलाया गया कि उनका गैर जनपद स्थानांतरण होना है। इलिया थानाप्रभारी सत्येंद्र विक्रम सिंह और बबुरी थानाप्रभारी अमित सिंह का स्थानांतरण गैर जनपद के लिए हो गया। उनकी जगह पर एसपी ने नये थाना प्रभारियों को भेजा।
आप भी देखिए पूरी लिस्ट………








