Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशलखनऊ

जेल में बंद सपा विधायक का फेसबुक अकाउंट हैक, अवांछनीय गतिविधियां की जा रही हैं पोस्ट…..

महाराजगंज जेल में बंद सपा विधायक इरफान सोलंकी का फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया गया है। इरफान की पत्नी नसीम ने पुलिस उपायुक्त क्राइम को शिकायती पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। जाजमऊ में प्लॉट पर कब्जे को लेकर आगजनी, फर्जी आधार कार्ड से हवाई यात्रा, गैंगस्टर एक्ट व अन्य कई मुकदमों में आरोपी सपा विधायक इरफान सोलंकी पिछले लगभग 10 माह से जेल में बंद हैं।

इरफान के अधिवक्ता शिवाकांत दीक्षित ने बताया कि रविवार को इरफान की पत्नी नसीम ने पुलिस उपायुक्त क्राइम को एक शिकायती पत्र दिया। इसमें कहा गया है कि जेल में बंद उनके पति इरफान सोलंकी का फेसबुक अकाउंट किसी ने हैक कर लिया है और उससे अवांछनीय गतिविधियां पोस्ट की जा रही हैं। उन्होंने जांच कर दोषी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने और साइबर सेल के माध्यम से इरफान का फेसबुक पेज अकाउंट दोबारा चालू कराने की मांग की है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *