Tuesday, June 23, 2026
नई दिल्ली

बड़ा हादसा, यहां के पांच लोगों की मौत, शोक की लहर, कुल 20 लोगों की गई जा…….

मुंबई से सटे पालघर जिले के शहापुर तहसील अंतर्गत सरलांबे गांव में समृद्धि एक्सप्रेस.वे के तीसरे चरण के निर्माण के दौरान गर्डर लांच करते समय हुई दुर्घटना में 20 लोगों की मौत हुई हैए जिसमें सुपरवाइजर सहित बलिया जिले के पांच लोग शामिल है। इस घटना के बाद बलिया जिले में शोक की लहर फैल है। महाराष्ट्र राज्य सरकार ने मृतक के परिवारों को 5 लाख तथा केंद्र सरकार ने दो लाख रुपए की आर्थिक मदद की घोषणा की है।

गर्डर लांच करने में जिन मजदूरों को शामिल किया गया था उसमें उत्तर प्रदेश एवं बिहार एवं पश्चिम के शामिल थे। मरने वालों में सुपरवाइजर अरविंद कुमार उपाध्याय बलिया जिले के बलुआ नगरा के रहने वाले थे। इसी तरह नितिन सिंह रसड़ा क्षेत्र का रहने वाला था। इसी इलाके के देहरी कतवारी के रहने वाले ललन बुलेट राजभर की भी मौत हो गयी। जिले के गौर मदनपुरा नगरा निवासी आनंद कुमार एवं राधेश्याम यादव की भी मौत इस दुर्घटना में हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद बलिया में लोग दुर्घटना को कोस रहे हैं। 22 से 30 वर्ष आयु वर्ग के युवक परिवार का पेट भरने के लिए मुंबई आये हुए थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *