Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेश

करंट लगने से दरोगा की मौत, एक महीने पहले हुआ था प्रमोशन

लखनऊ, पूर्वांचल पोस्ट न्यूज़ नेटवर्क

जिला इटावा में दारोगा की करंट लगने से मौत हो गई। शुक्रवार सुबह पैर फिसलने से वह कूलर से सटे। तभी करंट की चपेट में आ गए। वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। सुबह दूध बेचने वाले के आने के बाद इस घटना की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। अस्पताल लेकर गए, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल, पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है।

कमरे के बाहर गीली मिट्टी होने के चलते फिसले
दारोगा विजय सिंह (54) मूल रूप से कानपुर के रहने वाले थे। एक माह पूर्व हेड कांस्टेबल से दारोगा पद के लिए चौबिया क्षेत्र की कर्री चौकी पर पदोन्नति हुई थी। पुलिस के मुताबिक, आज सुबह जब वह सोकर उठे तो वॉशरूम इस्तेमाल करने के लिए कमरे से निकले। कमरे के बाहर बारिश की वजह से मिट्टी गीली पड़ी थी। जिसकी वजह से वह फिसल गए। फिसलने के कारण बाहर गेट से लगे कूलर का उन्होंने सहारा लिया। जैसे ही उन्होंने कूलर को छुआ, वह करंट की चपेट में आ गए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *