Tuesday, June 23, 2026
नई दिल्ली

मुठभेड़ में जैश ए मोहम्मद के तीन पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर, एक जवान बलिदान…..

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

श्रीनगर। जिला बारामुला के करेरी इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच जारी मुठभेड़ में तीन पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया गया है। हालांक इस मुठभेड़ में जम्मू कश्मीर पुलिस का एक जवान भी बलिदानी हुआ है। सुरक्षाबलों ने तीनों आतंकवादियों के शवों को अपने कब्जे में ले लिया है। यही नहीं मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार व गोलाबारूद भी बरामद हुआ है।

आइजीपी विजय कुमार ने तीन पाकिस्तानी आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि ये तीनों आतंकी संगठन जैश.ए.मोहम्मद से जुड़े हुए थे। यही नहीं, ये पिछले 3.4 महीनों से इस क्षेत्र में सक्रिय थे। पुलिस को इस बात का पता चल गया था और उसी दिन से हम इन्हें ट्रैक कर रहे थे। आइजीपी ने बताया कि इस साल अब तक हमने 22 पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया गया है। मारे गए आतंकियों की पहचान पाकिस्तान के रहने वाले हनीफ, अली भाई और शाह वली के रूप में हुई है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *