Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चकियाः मंदिर परिसर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ने लगाई आग, पुजारियों ने पानी डालकर आग पर पाया काबू, प्रेमप्रसंग की आशंका…..

इलिया, चंदौली। थाना क्षेत्र के सीहर माता मंदिर के परिसर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ने आग लगा लिया। मंदिर के पुजारियों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। वही सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने झुलसी युवती को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शहाबगंज ले गयी। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वही घटना को लेकर लोगों में तरह .तरह की चर्चाएं व्याप्त थी।

अमांव गांव निवासी हवलदार चौहान की पुत्री सुमन चौहान शनिवार की दोपहर में सिहर गांव स्थित सीहर माता मंदिर परिसर में पहुंच गई। इसी दौरान तेल छिड़क कर आग लगा लिया, आग की लपट देख मंदिर के पूजारी दौड़ पड़े और पानी डालकर आग बुझाया गया। वही पुजारी के द्वारा पुलिस को सूचना दिया गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से झुलसी युवती को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गये। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।

जहां ग्रामीणों ने प्रेमप्रसंग की आशंका जाहिर किया। युवती ने कहां कि इस बार 12 वीं की परीक्षा पास किया है। लेकिन माता पिता आगे की पढ़ाई करने में रुचि नहीं दिखा रहे थे इसी लिए गुस्से में आग लगा लिया। लेकिन घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *