Tuesday, June 23, 2026
मध्य-प्रदेश

पत्नी पर दर्ज कराया एक्सटॉर्शन का केस, पति बोला.तलाक के लिए मांग रही 6 करोड़, जान से मारने की धमकी भी दी…..

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में एक पति ने अपनी पत्नी के खिलाफ एक्सटॉर्शन का केस दर्ज करवाया है। पति का आरोप है कि पत्नी और उसका तलाक का केस चल रहा है। लेकिन पत्नी तलाक के लिए 6 करोड़ रुपए मांग रही है।

मामला भवर कुआं थाना का है। पुलिस के मुताबिक फरियादी राम राजपूत ने अपनी पत्नी खुशबू परमार निवासी ललितपुर के खिलाफ केस दर्ज किया है। पति.पत्नी के बीच शादी के बाद से ही अनबन चल रही थी। जिसके कारण दोनों अलग रह रहे थे। पत्नी ने फैमिली कोर्ट में मुकदमा भी दर्ज करवाया हुआ है। जिसकी सुनवाई चल रही है। लेकिन अचानक कल पति राम राजपूत ने अपनी पीड़ा व्यक्त कर दी।

फरियादी पति का आरोप है कि पत्नी 6 करोड़ रुपए की मांग कर रही है। साथ ही गाली.गलौज कर मोबाइल पर धमकी दे रही है। व्हाट्सएप पर भी मैसेज भेज रही है। साथ ही पैसा नहीं देने से जान से मारने और समाज में बदनाम करने की धमकी दे रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *