Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशवाराणसी

चंदौली से सटे यहां सिटी स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिरे अधेड़ का कटा दोनों पैर, हालत गंभीर……

 

 

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

वाराणसी सिटी स्टेशन पर सोमवार सुबह चलती ट्रेन में चढ़ना में एक अधेड़ को महंगा पड़ गया। गोरखपुर जाने वाली ट्रेन पर सवार होने के दौरान यात्री का पैर फिसला और वो प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच में आ गया। हादसे में अधेड़ के दोनों पैर कैट गए। रेलकमियों और यात्रियों की मदद से यात्री को निकाला गया।

सूचना पर पहुंची जीआरपी ने परिजनों को सूचित करते हुए घायल को एंबुलेंस से बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भेज दिया। हादसे के शिकार 50 वर्षीय अबुल बशर शिवपुर थाना क्षेत्र के कांशीराम आवास निवासी है। सुबह वह चौरीचौरा एक्सप्रेस से गोरखुर जाने के लिए सिटी स्टेशन पहुंचे थे। जब वे ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश कर रही थे। उसी समय ट्रेन चल पड़ी।

घबराहट में उनका पैर फिसल गया और वे गिर पड़े। अन्य यात्रियों ने शोर मचाया तो किसी तरह ट्रेन को रोका गया। बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती अबुल बशर की हालत गंभीर बताई जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *