चंदौलीः एक्शन में आये डीपीआरओ, आदेश का अवहेलना करना पड़ा महंगा, दो को किया निलंबित, चकिया के इस गांव में हुआ था…….दूसरे का यहां……
चंदौली। जिला पंचायत राज अधिकारी ब्रह्मचारी दूबे मंगलवार को उस समय एक्शन में आये जब दो सफाई कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया। सफाई कर्मियों द्वारा गांव में सफाई न करने व उच्चाधिकारियों के आदेशों का अवहेलना कर रहे थे। सफाई कर्मी राजू पासवान बिछिया खुर्द ग्राम पंचायत में कार्यरत हैं।

बिना सूचना के अनुपस्थित मिले, और गांव में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। यह शिकायत ग्राम प्रधान द्वारा पत्र के माध्यम से किया गया। वहीं सफाई कर्मी अरविंद कुमार भारती का स्थानांतरण सिकंदरपुर ग्राम पंचायत में किया गयां। लेकिन उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने के साथ ही सिकंदरपुर गांव में एक महिना 20 दिन स्थानांतरण के होने जाने के बावजूद सफाई कार्य में योगदान करने के साथ ही राजनीतिक दबाव दिलवाले के आरोप में निलंबन की कार्यवाई की गईं।


