Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

सबके घर मनें होली, बने पकवान के तहत समाजसेवी व वरिष्ठ भाजपा नेता ने डोर-टू-डोर जाकर बाटे सामग्री…..साथ ही रंग गुलाल देकर हंसी खुशी होली मनाने का किया अपील…..

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

चकिया, चंदौली। 8 मार्च को रंग पर्व होली बनाने की तैयारी हर घरों में हो रही है। बाजार में भी खरीददारी करते दिख रहे हैं। रविवार की सुबह नगर के प्रमुख समाजसेवी व वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश प्रसाद जायसवाल डोर-टू-डोर जाकर लोगों को होली मनाने की शुभ कामनाएं देते हुए सामग्री चिप्स, पापड़, तेल, रिफाइंड, रंग गुलाल वितरित कर रहे हैं। इनका उद्देश्य है कि हर घर लोग हंसी खुशी के साथ होली मनायें।

नगर के विभिन्न वार्डो में डोर-टू-डोर जाकर 250 लोेगों को प्रमुख समाजसेवी लोगों को होली मनाने के लिए सामग्री का थैला वितरित कर रहे हैं। उन्होंने अपील किया कि आप सभी लोग पूरे हर्षोउल्लास के साथ होली का पर्व मनायें।

यह त्यौहार सबके जीवन में रंग भारता है। बताया कि कल यानि सोमवार को भी डोर-टू-डोर जाकर सब घर मने होली के तहत सामग्री बाटे जायेंगे। इस दौरान मनीष जायसवाल, संदीप मोदनवाल, गोलू, मुजाहिब, अमित जायसवाल शामिल रहें।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *