Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशलखनऊ

पंडित धीरेंद्र शास्त्री के दरबार में मुस्लिम महिला बनी हिंदू, बोली यहां भाई और बहन की शादी नहीं होती……

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

रायपुर। बागेश्वर धाम के महाराज पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों काफी चर्चा में हैं। धीरेंद्र शास्त्री पर नागपुर में एक दरबार से भागने के आरोप लगे हैं। आरोपों के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने रायपुर में दरबार कर अपने विरोधियों को जवाब दिया है।

तीन लोगों ने किया धर्म परिवर्तन

उधर रायपुर में शनिवार को दरबार में ओडिशा के तीन लोगों ने धर्म वापसी कर सनातन धर्म को अपनाने की घोषणा की। एक मुस्लिम युवती ने भी हिंदू धर्म अपनाया है। मुस्लिम महिला का कहना है कि सनातन धर्म श्रेष्ठ है। इसमें भाई.बहन की शादी नहीं होती। तीन तलाक कहकर छोड़ नहीं दिया जाता। मंच से महाराज ने सभी का स्वागत किया।

भगोड़े के आरोपों पर दिया जवाब

अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के संस्‍थापक श्‍याम मानव ने धीरेंद्र शास्त्री को चुनौती दी थी। चुनौती का जवाब देते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि यदि आजमाना हो तो यहां दरबार में नागपुर के तथाकथित आरोप लगाने वाले लोग आ जाएं। महाराज ने कहा कि पाखंडियों के मुंह पर बागेश्वर महाराज ठठरी बांधेंगे। हम सनातन धर्म की अलख जगाने आए हैं और झंडा गाड़कर रहेंगे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *