Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशगोरखपुर

नए साल पर पिकनिक मनाने जा रहे 3 लोगों की हुई मौत, तीन घायल………

महराजगंज, लखनऊ।। पूर्वांचल पोस्ट न्यूज

गोरखपुर में नव वर्ष पर पिकनिक मनाने बनारस जा रहे युवकों की कार देर रात करीब दो बजे अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन युवक घायल हो गए। घायलों का इलाज मेडिकल कालेज में चल रहा है। हादसा बेलीपार थाना इलाके के महोब गांव के पास गोरखपुर-बनारस एनएच 28 फोरलेन पर हुआ।

 

जानकारी के अनुसार महराजगंज जिले के निचलौल के युवक कार में सवार होकर नव वर्ष पर पिकनिक मनाने बनारस जा रहे थे। अभी उनकी कार गोरखपुर के बेलीपार इलाके के महोब गांव के पास पहुची थी कि तभी अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में कार में सवार 6 युवक घायल हो गए।

 

रात में ही सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कालेज भर्ती कराया। अब्दुल, आशीष और आयुष की मौत हो गई। जबकि अरबाज , गोलू चौहान व शिवांश मिश्र घायल हो गया। सभी युवकों की उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच है।

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *