Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशलखनऊ

सीएम योगी आदित्यनाथ दीपोत्सव पर करेंगे हनुमान चालिसा के नए संस्करण का विमोचन, पीएम मोदी भी रहेंगे मौजूद……

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

सीएम योगी आदित्यनाथ 23 अक्टूबक को दीपोत्सवर के अवसर पर अयोध्या जाएंगे। इस दौरान वह हनुमान चालीसा के नए संस्करण का शुभारंभ करेंगे। इसे पार्श्व गायक और पद्मश्री से सम्मानित सोनू निगम ने स्वर दिया है। यह जानकारी बुधवार को जारी किए गए प्रेस विज्ञप्ति से मिली है

सीएम योगी 23 अक्टूबर को हनुमान चालिसा के नए संस्करण का शुभारंभ करेंगे। प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक श्री हनुमान चालीसा का यह नया गीत मधिरए सुखदायतक और भव्य है। इस दौरान सोनू निगम अयोध्या में श्रोताओं को अपनी गायिकी से मंत्रमुग्ध करेंगे। बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी रिवार को अयोध्या में दीपोत्सव समारोह में शामिल होंगे।

देश.विदेश के कलाकार देंगे प्रस्तुति

इस बार अयोध्या में करीब 17 लाख मृट्टी के दीये जलाएं जाएंगे। जिसमें गाय के गोबर से बने 1 लाख 25 हजार से ज्यादा दीये अयोध्या को रोशन कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे। दीपोत्सव कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए देश.विदेश के कालकार अपनी प्रस्तुति देंगे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *