Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशलखनऊ

मुलायम सिंह की अस्थियां वाराणसी से सटे यहां प्रवाहित करेंगे अखिलेश यादव, कल होगा दौरा..

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव को अस्थियों को बुधवार को प्रयागराज में गंगा, यमुना तथा सरस्वती के संगम क्षेत्र में प्रवाहित किया जाएगा। उत्तराखंड के हरिद्वार में सोमवार को नेताजी के अस्थि विसर्जन के बाद समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को अब यह कार्यक्रम जारी किया है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार को प्रयागराज दौरे पर रहेंगे। अखिलेश यादव बुधवार को तीर्थराज प्रयागराज के संगम क्षेत्र में अपने पिता नेताजी मुलायम सिंह यादव की अस्थियों को विसर्जित करेंगे। इटावा के सैफई से अखिलेश यादव के साथ चलकर प्रयागराज पहुंचने वालों में परिवार के अन्य लोग भी रहेंगे।

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया से विधायक शिवपाल सिंह यादव पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव तथा अखिलेश यादव के पुत्र अर्जुन भी संगम में नेताजी की अस्थियों के विसर्जन के कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहेंगे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *