Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशमिर्जापुर

विंध्याचल से दर्शन कर लौट रहे बाइक सवार ट्रक में घुसे एक की मौत, साथी घायल……

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

क्षेत्र के मेहंदीगंज गांव स्थित हाइवे पर कोल्डड्रिंक कंपनी के समीप रविवार सुबह करीब 7ः45 बजे विंध्याचल के दर्शन कर वाराणसी की तरफ लौट रहे बाइक सवार ट्रक में घुस गए। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। खजूरी चौकी इंचार्ज अभिषेक कुमार राय ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से ट्रामा सेंटर भेजवाया। इलाज के दौरान बाइक सवार चालक लहरतारा के छित्तूपुर के 25 साल के अजय कुमार मांझी की मौत हो गई। उसका साथी सहदेव भारती जीवन और मौत से जूझ रहा है।

दोनों शनिवार रात 12 बजे अपने घर से विंध्याचल दर्शन करने के लिए बाइक से निकले थे। वहां दर्शन करने के बाद वाराणसी अपने घर के लिए लौट रहे थे। सुबह करीब 7ः45 पर मिर्जामुराद क्षेत्र के मेहंदीगंज गांव स्थित नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित हो बाइक ले चलती ट्रक में घुस गए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *