Tuesday, June 23, 2026
Uncategorized

इंटरनेट पर ट्रोल हो रही हैं भारतीय क्रिकेटर, पुलिस ने भी वीडियो को किया इस्तेमाल……

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

आगरा। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की क्रिकेटर और आगरा की रहने वालीं दीप्ति शर्मा आजकल इंटरनेट पर जमकर ट्रोल हो रही हैं। भारत और इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच तीसरे वन.डे मेें भारत ने 16 रनों से शानदार जीत प्राप्त की। लेकिन इसमें इंग्लैड टीम की चार्लोट डीन को दीप्ति शर्मा द्वारा आउट करने के तरीके को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इंटरनेट मीडिया पर एक खेमा उनके पक्ष में डटा है। जबकि कुछ लोग इसे खेल भावना के विपरीत मान रहे हैं।

इस घटना को लेकर इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें कप्तान हरमनप्रीत इशारे में दीप्ति शर्मा से गेंदबाजी के दौरान मांकडिंग करने को कहती हैं। कप्तान से संकेत मिलते ही दीप्ति प्लान को अंजाम देती हैं और गेंद फेंकने से पहले ही नान स्ट्राइकर एंड पर क्रीज से बाहर निकली चार्लोट डीन की गिल्लियां उखाड़ देती हैं। इसके बाद पूरी भारतीय टीम खुशी मनाती है। जबकि इंग्लैड की बल्लेबाज के चेहरे की हवाइयां उ़ड़ जाती हैं। तीसरा अंपायर खिलाड़ी के आउट होने की घोषणा करता है और भारतीय टीम इस मैच को जीत जाती है।

Related posts:

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *