Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशलखनऊ

देवर ने भाभी के साथ क‍िया दुष्‍कर्म, आरोप‍ित पर कार्रवाई करने से कतरा रही पुलिस….

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अगवानपुर निवासी एक महिला ने एसएसपी को शिकायती पत्र दिया। महिला ने बताया कि करीब तीन साल पहले उसका निकाह अगवानपुर में हुआ था। पत‍ि ने न‍िकाह के बाद दहेज की मांग करते हुए उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। इस दौरान देवर भी उस पर बुरी नजर रखने लगा। करीब तीन माह पहले देवर ने मौका पाते ही उसके साथ दुष्कर्म किया ।

घटना वाली रात ही महिला ने पति से शिकायत की तो वह उल्टा भड़क गया और मारपीट कर महिला को घर से निकाल दिया। करीब तीन माह से वह मायके में रह रही है। इस दौरान पति आए दिन जान से मारने की धमकी देता है। पीड़िता ने कई बार सिविल लाइंस थाने में भी शिकायत की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित महिला ने एसएसपी कार्यालय में शिकायती पत्र दिया। शिकायती पत्र का संज्ञान लेकर सिविल लाइंस थाना पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *