Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशमऊ

विधायक की तलाश में पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी…….

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

मऊ सदर से सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी की तलाश में लखनऊ पुलिस राजधानी लखनऊ समेत चार स्थानों पर दबिश दे रही है। तीन टीमें गाजीपुर, मऊ और दिल्ली में दबिश दे रही हैं। यह कार्रवाई रविवार को भी जारी रही।

अब्बास बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी का बेटा है। उसके खिलाफ महानगर थाने में तीन साल पहले फर्जीवाड़े का केस दर्ज किया गया था। इसमें एक ही लाइसेंस पर कई हथियार खरीदने का आरोप है।

गौरतलब है कि मामले की सुनवाई एमपी.एमएलए के विशेष एसीजेएम अंबरीश श्रीवास्तव के कोर्ट में चल रही थी। कोर्ट ने पुलिस को आदेश दिया था कि अब्बास को 27 जुलाई तक गिरफ्तार करके कोर्ट को सूचित करे।

इस पर गिरफ्तारी से बचने के लिए अब्बास ने विशेष अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। यह याचिका बीते बृहस्पतिवार को खारिज हो गई। इसके बाद पुलिस अब्बास की तलाश में दबिश दे रही है। कुल पांच टीमों ने शुक्रवार देर रात छापेमारी की। लेकिन अब्बास हाथ नहीं लगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *