Tuesday, June 23, 2026
नई दिल्ली

रक्षा बंधन पर रोडवेज की बसों में 2 दिन मुफ्त यात्रा कर सकेंगी महिलाएं, खट्टर सरकार का ऐलान……

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली। रक्षा बंधन के मौके पर हरियाणा रोडवेज की बसों में सफर करने वाली सभी महिलाओं को एक बार फिर इस वर्ष भी दो दिन मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी। हरियाणा सरकार की ओर से शुक्रवार को ट्वीट कर इसकी घोषणा की गई है।

हरियाणा सीएमओ की ओर से एक ट्वीट कर कहा गया है। हरियाणा सरकार ने महिलाओं को रक्षा बंधन का तोहफा देते हुए इस वर्ष भी हरियाणा परिवहन की बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया है। मुफ्त यात्रा की सुविधा 10 अगस्त 2022 को दोपहर 12 बजे से आरम्भ होकर 11 अगस्त, 2022 रक्षाबंधन के दिन मध्य रात्रि 12 बजे तक रहेगी।

शर्मा ने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा पिछले कई वर्षों से दी जा रही थी। लेकिन कोविड.19 महामारी के दौरान इसे बंद करना पड़ा था। उन्होंने कहा कि महामारी से उपजी स्थिति में अब सुधार हुआ है। जिसके चलते इस सुविधा को बहाल करने का निर्णय लिया गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *