Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशलखनऊ

पुलिस टीम की बड़ी सफलता, एक करोड़ का सोना.चांदी लेकर भागने वाले को किया गिरफ्तार…….

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

लखनऊ। लखनऊ में पुलिस की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। दरअसल, चौक पुलिस ने सराफा कारोबारियों का सोना व चांदी लेकर भागने के आरोपित अमित अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित व्यापारी के पास से 116 किलो चांदी और 425 ग्राम सोना ;कीमत करीब एक करोड़ बरामद किया गया है।

जेवर वापस नहीं मिले तो शुरू की छानबीनः पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर ने बताया कि सर्राफा कारोबारी अमर सिंह ने चांदी रिफाइन करने वाले अमित अग्रवाल को 71 किलो चांदी दिया था। व्यापारी को जब उनके जेवर वापस नहीं मिले तो उन्होंने छानबीन की। इस दौरान पता चला कि आरोपित अमित अग्रवाल जेवर लेकर भाग चुका है।

अन्‍य व्‍यापारियों से भी लिया था सोना व चांदीः अमर सिंह ने चौक कोतवाली में एफआइआर दर्ज कराई। इस बीच पता चला कि अमित ने कई अन्य व्यापारियों से भी सोना चांदी लिया था। जैसे ही सराफा कारोबारियों को अमित की करतूत पता चली वे चौक कोतवाली पहुंचे और पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

सर्विलांस की मदद से पकड़ा गया आरोपितः पुलिस आयुक्त ने आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए टीमें गठित की। सर्विलांस की मदद से गुरुवार को पुलिस ने अमित अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपित के पास से 116 किलो चांदी, 425 ग्राम सोना, एक लाख चार हजार रुपये और दो कार बरामद की गई है। अमित के खिलाफ व्यापारियों ने पांच मुकदमें दर्ज कराए थे।

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *