Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशगोरखपुर

भाई को राखी भेजने के लिए रुपए नहीं मिले तो बहन ने खुद को फांसी लगाकर दे दी जान…..

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

गोरखपुर में एक बहन को भाई को राखी भेजने के लिए रुपए नहीं मिले तो उसने खुद को फांसी लगाकर जान दे दी। मामला कैंट थाना क्षेत्र की वीरबहादुर पुरम कॉलोनी का है। वहां रहने वाले राहुल पासवान की पत्नी पूजा उम्र 26 वर्ष ने शनिवार की देर शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि भाई को राखी भेजने के पैसे को लेकर पूजा का पति से विवाद हो गया था।

वीरबहादुर पुरम निवासी राहुल पासवान शहर में ही पेंट पॉलिस का काम करता है उसकी शादी पांच वर्ष पूर्व पूजा पासवान पुत्री बेलास पासवान निवासी नवलपुरवा थाना कैंट से हुई थी। शनिवार की दोपहर राहुल काम पर गया था पत्नी पूजा ने पांच सौ रुपये भाई को राखी भेजने के लिए मांगे तो राहुल ने मना कर दिया। पति के मना करने पर पूजा ने फांसी लगा ली।

शाम को चाय लेकर राहुल के परिजन कमरे में गए तो देखा कि पूजा का शव दुपट्टे के फंदे से लटक रहा था। उसे उतार कर पहले रानीडीहा स्थित निजी अस्पताल ले गए वहां से पीएचसी खोराबार ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद इंजीनियरिंग कॉलेज चौकी इंचार्ज अमित चौधरी, एसआई अखिलेश फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य इकट्ठा किए।

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *