Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशलखनऊ

भाजपा शास‍ित राज्‍यों के मुख्‍यमंत्र‍ियों को संबोध‍ित करेंगे पीएम मोदी, सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ भी ह‍िस्‍सा लेने यहां पहुंचे……

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

लखनऊ। मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ द‍िल्‍ली स्थित बीजेपी मुख्‍यालय में भाजपा शा‍स‍ित राज्‍यों की बैठक में ह‍िस्‍सा लेने के ल‍िए द‍िल्‍ली पहुंचे हैं। इस बैठक में बीजेपी शास‍ित सभी राज्‍यों के मुख्‍यमंत्री शाम‍िल होंंग। सूत्रों की मानें तो ये बैठक लोकसभा चुनाव 2024 की तैयार‍ियों को लेकर की जा रही है। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी म‍िशन 2024 के ल‍िए जीत का मंत्र दे सकते हैं। वहीं दो द‍िन पूर्व अपने इस्‍तीफे की खबरों से प्रदेश की राजनीत‍ि में सनसनी फैलाने वाले द‍िनेश खटीक के मुद्दे पर भी चर्चा हो सकती है।

बता दें क‍ि द‍िनेश खटीक ने योगी सरकार पर दल‍ित और प‍िछड़ा वर्ग के व‍िरोधी होने जैसे गंभीर आरोप लगाये थे। उनका पत्र सोशल मीड‍िया पर वायरल होने के बाद योगी सरकार पर कई तरह के सवाल भी उठे थे। लेक‍िन मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ से म‍िलने के बाद यूटर्न लेते हुए कहा क‍ि मेरी सारी परेशानी दूर हो गई है। मैं मुख्‍यमंत्री से म‍िला और उन्‍होंने मेरी सारी समस्‍याओं का समाधान कर द‍िया। द‍िनेश खटीक को मनाने के पीछे सबसे बड़ी वजह 2024 लोकसभा चुनाव को माना जा रही है।

भाजपा चुनाव से पहले एक बड़े वर्ग को नाराज करने गलती नहीं करना चाहती है। द‍िनेश खटीक को मनाकर भाजपा ने जहां एक ओर डैमेज कंट्रोल क‍िया है। तमाम आरोपों की फेहरिस्त के साथ उन्होंने अपना इस्तीफा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी भेजा था। बुधवार को उन्होंने दिल्ली में केंद्रीय नेताओं को पूरे मामले की जानकारी दी थी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *