Monday, August 24, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चंदौली में खेल मंत्री ने किया घोषणा,, जनपद मुख्यालय के आस पास बनेगा स्टेडियम….. प्रदेश के चार जिलें में स्टेडियम बनाने काम जल्द होगा शुरू

चंदौली में बनेगा स्टेडियम, राज्यमंत्री ने किया घोषणा
खिलाड़ियों को रोजगार भी मुहैया कराने की दिशा में काम कर रही सरकार – खेल राज्यमंत्री 
चंदौली। पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क
राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार खेल व युवा कल्याण गिरीशचंद यादव ने कहा कि जिले में जल्द ही स्टेडियम का निर्माण शुरू होगा। प्रतियोगिताओं में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी मिलेगी। सरकार खेल के साथ ही खिलाड़ियों को रोजगार भी मुहैया कराने की दिशा में काम कर रही है।  शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश सरकार की 100 दिन की उपलब्धियां गिना रहे थे। इस दौरान खेल राज्यमंत्री ने घोषणा किया कि चंदौली जनपद के मुख्यालय पर खेल को प्रोत्साहन देने के लिए स्टेडियम का निर्माण शुरू होगा। जल्द से जल्द जमीन की तलाश कर प्रस्ताव भेजा। प्रदेश सरकार चंदौली सहित चार जनपदों में स्टेडियम का निर्माण कराने जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विकास के मुद्दे पर काम कर रही है। प्रदेश के सभी जिलों को मेडिकल कालेज की सौगात मिल चुकी है। कोविड के दौरान सरकार का कार्य उल्लेखनीय रहा। बहुत बड़ी आबादी का वैक्सीनेशन कराया गया।
 कहा कि कानून व्यवस्था व महिला सुरक्षा के मुद्दे पर भी सरकार ने बेहतर काम किया। मिशन शक्ति अभियान से महिलाएं सशक्त बन रही है। पुलिस की टीम रैंडम चेकिंग कर मनचलों को आगाह कर रही है। महिला अपराध को लेकर मामले दर्ज हुए। पाक्सो एक्ट की कार्रवाई की जा रही है। इससे महिलाओं में सुरक्षा की भावना जागृत हुई है। कहा कि अपराधियों पर शिकंजा कसा है। जिले में 11 महत्वपूर्ण सड़कों का निर्माण पूरा कराया गया।
 इसके अलावा 27.75 करोड लागत की छह परियोजनाएं पूरी कराई गई। गरीबों को आवास योजना का लाभ दिलाया जा रहा है। वहीं मनरेगा के तहत रोजगार भी मुहैया कराया जा रहा। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़कर महिलाए आत्मनिर्भर बन रही है। स्वच्छता पर सरकार पूरा ध्यान दे रही है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत पात्रों के घरों में शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। आपरेशन कायाकल्प के तहत स्कूलों में मूलभूत सुविधाए विकसित की जा रही है। पशुपालन, बाल विकास व उद्यान विभाग की योजनाओं का लाभ पात्रों को मिल रहा है। कहा कि दिव्यासजन के लिए तमाम योजनाएं संचालित की जा रही है। कोशल विकास मिशन के तहत युवाओं को ट्रेनिंग देकर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा। जिलाधिकारी संजीव सिंह, सीडीओ जितेंद्र नारायण, विधायक रमेश जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *