Tuesday, June 23, 2026
नई दिल्ली

कोरोना वैक्सीन ने भारत में बचाई इतने लाख लोगों की जान, इस स्टडी में दावा……

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के कारण दुनियाभर में करोड़ों लोगों की जान चली गई। भारत में भी कोरोना के कारण लाखों लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना संक्रमण से बचाव के कई देशों में टीकाकरण अभियान शुरू किया गया। इसी वैक्सीन की बदौलत करोड़ों लोगों की जान भी बची है।

द लैंसेट इंफेक्शियस डिजीज जर्नल में प्रकाशित एक रिपोर्ट में दावा किया है कि भारत में ही साल 2021 में वैक्सीन के कारण 42 लाख लोगों की जान बची। साथ ही विश्व भर में वैक्सीन के कारण दो करोड़ लोगों की जान बचाई जा सकी। 185 देशों से अधिक मौतों पर आधारित अनुमानों से इसका पता चला है। ये आंकड़ें दिसंबर 2020 से दिसंबर 2021 तक लिए गए हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *