Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चकियाः ज्वाइंट मजिस्ट्रेट का बड़ा निर्णय, अब यह लेने के लिए जाना होगा इस वार्ड में, निरीक्षण के दौरान धार्मिक स्थलों के पास……

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

चकिया, चंदौली। नगर में अस्थाई घड़ल्ले से संचालित हो रहीं मांस, मछली, मुर्गा, मीट इत्यादि की दुकानों को वार्ड नंबर 2 में स्थापित कर दिया गया है। यह निर्णय नगर पंचायत प्रशासक व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा ने बुधवार को लिया है। यह स्थल मीट मछली बाजार वेंडिंग जोन के भी नाम से जाना जायेगा। मीणा ने बताया कि अगले 2 दिन के भीतर
वेंडिंग जोन बाजार स्थानांतरित किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि ऐसी दुकान जो धार्मिक स्थलों के पास, पार्किंग स्थलों के पास, भीड़ भाड़ वाली जगहों के पास पाया गया। जिसके कारण अव्यवस्था, साफ सफाई की दिक्कतें व आमजन को अव्यवस्था का सामना करना पड़ता है। जन सामान्य की सहूलियत को देखते हुए व व्यवस्थित तरीके से सभी मांस मछली मुर्गा मीट इत्यादि की दुकानों को मुख्य कस्बे के बाहरी इलाके में स्थापित करने की दिशा में यह कदम उठाया गया। ऐसा करने से सभी ऐसी दुकानों का व्यवस्थित तरीके से पंजीकरण किया जा सकेगा। साफ सफाई की व्यवस्था को समुचित ढंग से सुनिश्चित किया जा सकेगा। नगर वासियों को आ रही समस्याओं से तत्काल निजात दिलाई जा सकेगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *