Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशलखनऊ

अधिशासी अधिकारी भ्रष्टाचार मामले में निलंबित, वित्तीय अनियमितता पर सरकार ने की कार्रवाई……

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार के मामले में बलिया नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी ईओ दिनेश कुमार विश्वकर्मा को निलंबित कर दिया है। नगर विकास के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने निलंबन आदेश जारी कर दिए हैं। ईओ को स्थानीय निकाय निदेशालय से संबद्ध कर दिया गया है।

प्रमुख सचिव की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि अधिशासी अधिकारी दिनेश पर सक्षम स्तर से मंजूरी लिए बिना ही हाईड्रोगारबेज टिपर की खरीद में 6.48 लाख रुपये का अधिक भुगतान करने समेत कई वित्तीय अनियमितता के मामलों में कार्रवाई की गई है।

इसके अलावा ईओ पर पीपीई सेफ्टी किट, ठेला, ट्राइसाइकिल खरीद में भी सक्षम स्तर से मंजूरी न लेने, क्रय किए गए सामानों को स्टाक रजिस्टर में दर्ज न करने, नगर पालिका द्वारा अधिकृत वाहन स्टैंडों से प्राप्त राजस्व को समय से निकाय कोष में जमा न करने, पीएफएमएस से किए गए भुगतानों से संबंधित पीपीए पर अध्यक्ष से मंजूरी न लिए जाने समेत कई अन्य प्रकार की वित्तीय अनियमितता बरतने के भी आरोप हैं। इन आरोपों की जांच प्रस्तावित है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *