Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशभदोही

सामूहिक दुष्कर्म मामले में पूर्व विधायक विजय मिश्र की पेशी, भदोही में पीड़ि‍ता के बयान पर हुई जिरह……

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

भदोही। वाराणसी की गायिका से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पूर्व विधायक विजय मिश्र उनके भतीजे विकास मिश्र को एमपी एमएलए व अपर जिला जज तृतीय ज्ञानेंद्र सिंह की अदालत में सोमवार को पेश किया गया। न्यायालय में पीडिता के बयान पर जिरह हुई। मामले की अगली तारीख चार जून को पड़ी है।

18 अक्टूबर 2020 को गायिका ने गोपीगंज थाने में सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया कि विजय मिश्र उनके बेटे विष्णु मिश्र व भतीजे विकास मिश्र ने उसके साथ बारी.बारी से दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में दिसंबर 20 को दो आरोपित विजय व विकास को गिरफ्तार किया जबकि पूर्व विधायक के बेटे की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इसके लिए कई टीमें गठित हुई थीं लेकिन किसी को सफलता नहीं मिल सकी। मौजूदा समय में विजय मिश्र इस आरोप में आगरा जेल और विकास ज्ञानपुर जिला कारागार में निरुद्ध हैं। सोमवार को मामले की सुनवाई थी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *