Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशलखनऊ

चेहरे पर मुंहासे के दाग, नहीं हो रहा था कहीं रिश्ता, तंग आकर लड़की ने कर ली खुदकुशी…….

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

उत्तर प्रदेश के बांदा में चेहरे पर मुंहासे के दाग होने से परेशान युवती ने घर में कमरे के अंदर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक चेहरे पर दाग होने की वजह से शादी आठ जगह से टूट चुकी थी।

बिसंडा थाना क्षेत्र के अजीतपारा गांव निवासी रोशनी 25 वर्ष पुत्र रामगुलाम यादव ने शनिवार को शाम कमरे के अंदर सीलिंग हुक में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी पर झूल गई। मवेशी बाड़े से घर लौटी मां ने उसका शव फंदे पर शव लटकते देखा तो मुंह से चीख निकल गई। खबर पाकर कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। अपनी देखरेख में फंदे से शव को नीचे उतारने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतका के भाई अनिल यादव ने बताया कि रोशनी के चेहरे पर मुंहासे के दाग होने की वजह से आठ जगहों से रिश्ता टूट चुका था। एक माह पहले ही पड़ोसी गांव से कुछ लोग उसे देखने आए थे। चेहरे पर दाग होने की वजह से शादी तय नहीं हो सकी। शादी तय न होने से वह काफी परेशान रहती थी। इसी से क्षुब्ध होकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *