Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चंदौली में गोदाम के बाहर सो रहे भूसा व्यापारी की हत्या, सिर पर प्रहार कर वारदात को दिया अंजाम……

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

चंदौली। अलीनगर के ख्यालगढ़ गांव में भूसा गोदाम के दरवाजे पर सो रहे महेंद्र कुमार उर्फ पप्पू की धारदार हथियार से सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

अलीनगर थाना क्षेत्र के ख्यालगढ़ गांव निवासी भूसा व्यापारी महेंद्र कुमार उर्फ पप्पू 48 वर्ष पुत्र चौथी राम रविवार की रात खाना खाने के बाद अपने घर से करीब 50 मीटर दूर सड़क किनारे स्थित भूसा गोदाम के बाहर चौकी पर सोने चला गया। वहीं उसके लड़के गांव से इलिया क्षेत्र के बेन तियरी गांव में गई बारात में चले गए थे। इसी बीच रविवार की देर रात किसी ने उसके सिर पर धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी।

घटना की जानकारी परिजनों को सोमवार की सुबह करीब सात बजे उस समय हुई जब मृतक की पत्नी मुन्नी देवी उसे जगाने के लिए गई। जब वह पहुंची तो खून से लथपथ शव चौकी पर पड़ा हुआ था। वहीं चौकी व बिस्तर पर भी खून फैला हुआ था। जिसे देखते ही वह चीखने चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर परिजन व आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना पर सीओ पीडीडीयू नगर अनिल रायएप्रभारी निरीक्षक सतेंद्र विक्रम सिंह व लौदा चौकी प्रभारी प्रेम नारायण सिंह मयफोर्स पहुंचे। साथ ही पुलिस की फॉरेंसिक व डॉग स्क्वायड टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *