Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशलखनऊ

डीएम का फर्जी वाट्सएप एकाउंट बनाया, अफसरों से पैसों की डिमांड, जांच शुरू

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

शामली। लोगों की गाढ़ी कमाई को हड़पने के लिए ठग रोजाना नए.नए तरीके अपना रहे हैं। बीते दिनों बुलंदशहर के डीएम का फर्जी व्हाट्सएप एकाउंट बनाकर लोगों से ठगी का मामला सामने आया था। अब शामली की डीएम के साथ भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। शामली की डीएम जसजीत कौर ने अपने वाट्सएप स्टेटस के माध्यम से लोगों को जागरूक किया है। एक संदेश के माध्यम से उन्होंने बताया कि उनके वाट्सएप की प्रोफाइल पिक और नाम से किसी अज्ञात व्यक्ति ने फर्जी वाट्सएप एकाउंट बना लिया है।

पूरे मामले की जांच शुरू

आरोपित युवक या युवती सभी सीयूजी नंबर को टारगेट कर अमेजन पर गिफ्ट कार्ड व आनलाइन पैसे ट्रांसफर की डिमांड कर रहा है। जिले के कई अधिकारियों समेत अन्य जनपदों में सीयूजी नंबर पर संदेश भेजा जा चूक है। डीएम की शिकायत के बाद एसएसपी सुकीर्ति माधव के आदेश पर साइबर सेल प्रभारी कर्मवीर सिंह पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार युवक की तलाश चल रही है। इसके लिए दो टीमों का गठन किया गया है। डीएम ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि 7286907727 व्हाट्सएप नंबर का जवाब ना दें। यह मेरा व्हाट्सएप अकाउंट नहीं है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *